MP POLITICS; चुनावी साल में BJP को फिर लगा बड़ा झटका, विधायक नारायण त्रिपाठी के बाद इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

सागर : मध्य प्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए जहां भाजपा जनता का मत हासिल करने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। तो वही दूसरी तरफ पार्टी के कुछ फैसले से न ख़ुश होकर पार्टी के सदस्या लगातार बीजेपी छोड़ कर जा रहे है। इसी कड़ी में हाल ही में आज सुबह भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तो वही अब इस सूची में एक नया नाम शामिल हो गया है। जी है पार्टी से न खुश होकर सागर जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने पार्टी छोड़ दिया है।
नरयावली विधानसभा सीट से प्रदीप लारिया उम्मीदवार
माली जानकारी के अनुसार अरविंद तोमर को इस बार टिकिट नहीं मिलने से नाखुश थे। इस वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा पार्टी छोड़ने की बात को साझा करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आपको बात दें कि इस बार आरक्षित नरयावली विधानसभा सीट से प्रदीप लारिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिसकी वजह से पूर्व जिला पंचायत द्वारा यह कदम उठाया गया।
उपेक्षा करने के कारण अरविंद तोमर ने छोड़ा बीजेपी
अरविंद तोमर ने सोशल मीडिया पर लिखा – भाजपा द्वारा मेरी निरंतर उपेक्षा करने के कारण आज मैं भाजपा द्वारा दिए गए सभी दायित्व एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लिस्ट आने के बाद असंतोष थमने का नाम नही रहा है। टिकट घोषणा होने के बाद एक-एक कर पार्टी के नेता पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS