MP POLITICS: झाबुआ में भाजपा ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष किया नियुक्त, VD शर्मा का निर्देश

झाबुआ : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधान सभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी में लगातार पार्टी के पदों पर नियुक्तियां की जा रही है। इसके साथ ही पार्टियों में दलबल का दौर भी जारी है। इसी सिलसिले में आज सीधी जिले के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। जिसकी शपत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा दिलाई गई। इसकी कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा झाबुआ में भाजपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रवीण सुराणा को सौपी गई।
भगवानदास सबनानी ने आदेश किया जारी
बता दें कि इसके पहले झाबुआ भाजपा जिला अध्यक्ष पद की कमान भानु भूरिया को सौपी गई थी। जिसे कुछ कारणों की वजह से हटा दिया गया था। जिसके बाद देर शाम जारी आदेश में प्रवीण सुराणा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया। वीडी शर्मा द्वारा गए निर्देश के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस संबंध में आदेश किए जारी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS