अश्लील फोटो वायरल होने के बाद हटे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) मप्र ( MP ) ने रविवार को पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ( Bhagat Singh Kushwaha ) को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया, हालांकि इस संबंध में आदेश जारी न करते हुए पार्टी ने उनसे इस्तीफा ( Resignation ) ले लिया है। सूत्रों के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह का विगत दिनों एक महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी के प्रदेश संगठन ने नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया है।
मप्र भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भगत सिंह कुशवाह की पहली बार नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के कार्यकाल में हुई थी, उन्हें संघ के एक बड़े नेता का समर्थक बताया जाता है। राकेश सिंह के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने विष्णुदत्त शर्मा ने भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर भगत सिंह कुशवाह को यथावत रखा था। जिससे यह उनका दूसरा कार्यकाल था। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले कुशवाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सेवा में अग्रसर रहते थे, उन्होंने मोर्चा के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कार्यकतार्ओं की बड़ी संख्या को एकजुट भी किया। साथ ही अपनी एक महिला पदाधिकारी को प्रदेश संगठन में वरिष्ठ पदाधिकारी भी बनवाया है। कथित तौर पर रंगीन मिजाजी को लेकर चर्चा में आने के बाद कुशवाह पर पार्टी के एक दूसरे खेमे की नाराजगी भारी पड़ गई। इसके चलते कुशवाह से आनन-फानन में इस्तीफा ले लिया गया। इस संबंध में जब कुशवाह से फोन पर संपर्क किया गया तो उनका फोन आउट आफ कवरेज।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS