MP Election 2023 : भाजपा विदिशा से ज्याेति शाह को दे सकती है टिकट

MP Election 2023 : भाजपा विदिशा से ज्याेति शाह को दे सकती है टिकट
X
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के 230 में से 228 में प्रत्याशियों की घोषणा तो कर दी, किंतु दो सीट गुना व विदिशा को होल्ड पर रखा है। इन दोनों सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के 230 में से 228 में प्रत्याशियों की घोषणा तो कर दी, किंतु दो सीट गुना व विदिशा को होल्ड पर रखा है। इन दोनों सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पूर्व मंत्री राघव भाई की बेटी ज्योति शाह को टिकट दे सकती है।

गुना के बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। विदिशा सीट को लेकर पिछले दो दिनों से मंथन चल रहा है। यहां से भाजपा में आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। किंतु किसी भी एक नेता पर अंतिम सहमति नहीं बन पा रही है। सूत्रों ने बताया कि ज्योति शाह को लेकर करीब-करीब सहमति बन गई है। जल्दी ही नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Tags

Next Story