भाजपा ने बदले तीन जिलों के अध्यक्ष

प्रदेश भाजपा ने अपने तीन जिलों के संगठन अध्यक्ष बदल दिए है। उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है,जबकि उनके स्थान पर नए जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।
इस बदलाव में सीधी,आगर और डिण्डौरी जिले प्रभावित हुए है। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सीधी,डिण्डौरी और आगर जिले के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
सीधी में अब देवकुमार सिंह को जिम्मेदारी सौपी गई है। अवधराज बिलैया को डिंडौरी एवं चितामणि राठौर को आगर जिले का संगठनात्मक अध्यक्ष बनाया गया है। यहां पूर्व अध्यक्ष रहे इन्द्रशरण चौहान,गोविन्द सिंह बरखेड़ी और नरेन्द्र सिंह राजपूत को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS