MP Election2023:भिंड में मतदान से पहले आपस में भिड़े बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ता, महिलाओं के साथ भी की अभद्रता

MP Election2023: भिंड। मध्य प्रदेश के विधान सभा के मतदान में 20 घंटो से भी कम का वक्त बचा है। मगर कहीं कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं तो कहीं कुछ घटना हो रही है। मामला भिंड की अटेर विधानसभा का है। यहां विधानसभा क्षेत्र में BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक को पीट दिया। आरोप यह है कि कांग्रेस समर्थक को बंधक बनाकर ले जाने की भी कोशिश की गई। घर में मौजूद महिलाओं से बुरा बर्ताव किया गया।
जानकारी के मुताबिक मामला, बीते बुधवार की रात रात 10 बजे का बताया जा रहा है। मामला परियाया गांव का है। BJP युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा कुछ साथियों के साथ अपने गांव आए तो सभी कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे का समर्थन कर रहे शिवकांत शर्मा के घर जा पहुंचे। युवक को बंधक बनाकर अपने साथ ले जाना चाहा मना करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट की गई है। और कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अपना काम नहीं कर रही है और आरोपियों के विरुद्ध एक्शन लेने में काफी लेटलतीफी भी की है।
वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी का कहना है कि इस पूरे मामले में कोई सत्यता नहीं है। योगेश ने उनसे कहा कि आपके मोबाइल पर लगातार मंत्री के फोन आ रहे हैं। कॉल हिस्ट्री चेक कराएं। कांग्रेस का आरोप है कि जब कॉल हिस्ट्री की बात आई तो थाना प्रभारी का चेहरा फीका पड़ गया। थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे, इतने में कांग्रेस के लोग भी आ गए। एफआईआर पूछताछ के बाद ही होती है। आरोप तो कोई भी लगा सकता है।
कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार ने उन्हें जांच कर FIR दर्ज करने की बात कही। इस पर योगेश भड़क गए। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने SP असित यादव से फोन पर चर्चा की। भिंड क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित की शिकायत सुनकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS