BJP पार्षदों का मटका फोड़ प्रदर्शन, नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन

जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल और भाजयुमो ने मंगलवार को नगर निगम जबलपुर का घेराव कर दिया। यह घेराव शहर में जलभराव, जलसंकट, पटरी से उतरी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था, वार्डों में पार्षद मद के काम नहीं होने के साथ अन्य मुद्दों को लेकर किया गया साथ ही भाजपा पार्षद दल और भाजयुमो नें निगम परिसर में मटके फोड़ कर विरोध भी किया।
महापौर के चुनाव जीतने वाले दिन को काला दिन बताया
भाजपा विधायक अशोक रोहिणी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होने भी मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया और साथ में महापौर को चुनाव में किए गए सभी वादे याद दिलाए। वहीं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने महापौर पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने महापौर के चुनाव जीतने वाले दिन को काला दिन भी बताया।
सभी अधिकारी निरकुंश हो गए है
इस घेराव पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस दिन से कांग्रेस नगर सत्ता में आई है निगम के सभी अधिकारी निरकुंश हो गए है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह एक-दो इंच की बारिश हो जाती है तो जगह-जगह जलप्लावन के हालात बन जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS