भाजपा इतिहास खत्म कर रही, मुंतशिर इतिहास को कालिख पोत रहे बोले सज्जन वर्मा

Manoj Muntashir : गीतकार मनोज मुंतशिर का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मुुंतशिर को भोपाल हिस्ट्री फोरम से मिल लीगल नोटिस के बाद मुंतशिर पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने हमला बोला है। सज्जन सिंह ने कहा है कि गीतकार मनोज मुंतशिर इतिहास परर कालिख पोत रहे है और भाजपा इतिहास मिटा रही है।
सज्जन सिंह वर्मा ने आगे कहा की राजधानी भोपाल गंगा-जमुनी तहजीब के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां आकर जाति, धर्म के जहर - कीटाणु मत फैलाओ। इससे पहले मुंतशिर को भोपाल हिस्ट्री फोरम ने एक लिगल नोटिस भेजा था जिसमें कहा गया है कि वह अपने बोलों को सत्यता के साथ प्रमाणित करें। और अगर वह ऐसा नहीं कर पाते है तो वह भोपाल आकर सार्वजनिक रूप से घोषणा करे की उन्होंने जो कहा था वह असत्य और भ्रामक था।
आपको बता दें कि गीतकार मनोज मुंतशिर ने भोपाल गौरव दिवस पर भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान को आतंकी बताया था। वही दोस्त मोहम्मद खान को लुटेरा बताया था। ये राजा भोज का नगर है। मनोज ने यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कही थी।
क्या बोले सज्जन सिंह वर्मा
मनोज मुंतशिर मामले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की भाजपा इतिहास खत्म कर रही, मुंतिशर इतिहास पर कालिख पोतने में लगे है। वर्मा ने आगे कहा कि मनोज मुंतशिर को पुरातत्व विभाग का डायरेक्टर बन जाना चाएिए, कभी मोदी जी मोहन जोदाड़ो हड़प्पा की खुदाई में मंदिर के नीचे से मस्जिद निकाल लेते हैं। कभी मस्जिद के नीचे से मंदिर निकाल लेते है। अब ये भाई नया आ गया है।
उन्होंने आगे कहा की राम राज्य कैसे आएगा उसके बारे में बोलना चाहिए, किसी समाज के लिए ऐसी बातें नहीं बोलना चाहिए, जिससे उसे तकलीफ हो। क्योंकि हमारा भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी जाति के लोग रहते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS