BJP Jan Ashirwad Yatra : भाजपा के काम जन-जन तक पहुंचाएंगी जन आशीर्वाद यात्राएं

BJP Jan Ashirwad Yatra : भाजपा के काम जन-जन तक पहुंचाएंगी जन आशीर्वाद यात्राएं
X
केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि सभी जानते हैं कि 2003 से पहले मप्र किस दुरावस्था में था।

भोपाल। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि सभी जानते हैं कि 2003 से पहले मप्र किस दुरावस्था में था। उसके बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और उस सरकार ने प्रदेश की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन किया। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है, जिसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। एक जमाने में जब खेती की बात होती थी, तो पंजाब और हरियाणा की ही चर्चा होती थी। लेकिन अब प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली मिल रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक तोमर एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह मंचासीन रहे। तोमर ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों और किसानों के परिश्रम से प्रदेश में कृषि का विकास हुआ। आज मध्यप्रदेश लगातार कृषि कर्मण अवार्ड जीत रहा है। गरीबों के लिए शिक्षा के अवसर, रहने के लिए घर और अच्छा वातावरण मिल रहा है। सरकार ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है, जिनसे उनका जीवन आसान हो।

पहली व दूसरी यात्रा का शुभारंभ शाह करेंगे-

दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितम्बर को शुरू होगी। शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी, जिसके संयोजक सांसद उदयप्रताप सिंह एवं सह संयोजक अभिलाष पाण्डे हैं। यह यात्रा 10 जिलों के 45 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 56, रथ सभाएं 335 और स्वागत स्थान 47 रहेगी। यह यात्रा 18 दिन में 2303 किमी का सफर तय करेगी।

तीसरी व चाैथी यात्रा का शुभारंभ रक्षा मंत्री करेंगे-

तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर श्ुरू होगी। शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और इसके संयोजक सांसद शंकर लालवानी एवं सह संयोजक आईडीए के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा हैं। यह यात्रा 10 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 30 और रथ सभाएं 95 रहेगी। यह यात्रा 21 दिन में 2000 किमी का सफर तय करेगी। चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को शुरू होगी, जिसका शुभारंभ भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जिसके संयोजक किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर एवं सह संयोजक तेज बहादुर हैं। यह यात्रा 12 जिलों के 44 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 65, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 375 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 2000 किमी का सफर तय करेगी।

पांचवी यात्रा 6 सितंबर को होगी शुरू, नड्डा करेंगे शुभारंभ -

पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 6 सितम्बर को शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी करेंगे। जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत एवं सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी हैं। यह यात्रा 11 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 48, रथ सभाएं 65 और स्वागत स्थान 265 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 1997 किमी का सफर तय करेगी। इस प्रकार पांचों यात्राओं के लिए जिला, विधानसभा और नीचे तक एक संरचना तैयार की गई है। यह पांचों यात्राओं का पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सिंतबर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में समापन होगा। जिसमें 10 लाख कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

पांच स्थानों से शुरू होंगी जन आशीर्वाद यात्राएं

शर्मा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर 8 लोगों की टोली बनाई गई है, जिसमें यात्रा के प्रदेश संयोजक, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ सभी सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितम्बर शुरू होगी। शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 44, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 311 रहेगी। यह यात्रा 19 दिन में 2343 किमी का सफर तय करेगी।

210 विस से गुजरेंगी 10643 किमी लंबी यात्राएं

शर्मा ने बताया कि पांचों यात्राओं को मिलाकर सभी जन आशीर्वाद यात्राएं कुल 10643 किमी की दूरी तय करेंगी और प्रदेश की 210 विधानसभाओं से गुजरेंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा, 678 रथ सभाएं और 211 बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। यह यात्राएं 21 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर समाप्त होंगी। 25 सितम्बर को इन यात्राओं का समागम भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर के 6523 बूथों से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करें, यह हमारा प्रयास है।

Tags

Next Story