MP By Election : भाजपा में मुंह मीठा करने का दौर शुरू, सीएम शिवराज खुश हुए

MP By Election : भाजपा में मुंह मीठा करने का दौर शुरू, सीएम शिवराज खुश हुए
X
कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भले कहते रहे कि 10 नवंबर को मतगणना और परिणाम के साथ कांग्रेस की दिवाली मनेगी, लेकिन परिणाम ने भाजपा को दिवाली मनाने का अवसर दिया है। भाजपा में मुंह मीठा करने और कराने का दौर शुरू हो चुका है। इस समय तक भाजपा जहां 20 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 7 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिलने की खबर है, एक सीट पर अन्य पार्टी की बढ़त बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य साथियों के साथ टीवी पर उपचुनाव के नतीजे देख रहे हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो मिठाई खाने, खिलाने वाली तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किया है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है- 'प्रदेश में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। मैंने पहले भी कहा है और आज फिर बोल रहा हूं कि भाजपा मप्र की जनता को पूर्ण बहुमत की स्थाई सरकार देगी।'

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ट्विटर पर लिखते हैं-' भाजपा के कार्यकर्ता ने भावनात्मक नहीं, राजनीतिक निर्णय लिया! भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ता के बल पर प्रचंड जीत हासिल कर रही है!'

Tags

Next Story