नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरीं भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा, जानिए कर दी क्या टिप्पणी

भोपाल। भाजपा से निलंबित की गईं पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में भोपाल से पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उतर गई हैं। उन्होंने कहा है कि मैं बिना डरे हमेशा सच बोलती हूं। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि भारत हिंदुओं का देश है और हिंदुओं को ही इस देश में समझौता करना पड़ता है। साध्वी ने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो की हम बागी हैं।
सनातन धर्म को जिंदा रखना हमारी जवाबदारी
पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मिल रही धमकियों पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत हिंदुओं का है। उन्होंने कहा कि इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। इनका कम्युनिस्ट इतिहास है। जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा तो वह मारा गया, किसी और (नूपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां जिंदा रहेगा और रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है।
इसलिए भी नेतृत्व से नाराज हैं प्रज्ञा
सांसद प्रज्ञा ठाकुर नगरीय निकायों के लिए चयन के लिए भाजपा द्वारा गठित संभागीय चयन समिति भी जगह नहीं दी गई है। इसलिए भी साध्वी पार्टी नेतृत्व से नाराज बताई जाती हैं। समिति में होशंगाबाद एवं विदिशा के सांसद तक को जगह मिली है। भोपाल के विधायक एवं मंत्री शामिल हैं लेकिन प्रज्ञा नदारद हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS