केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
X
पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुवेर्दी....

- प्रदेश प्रभारी, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकतार्ओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

भोपाल। भाजपा ( Bjp ) प्रदेश कार्यालय में रविवार शाम को विश्व विख्यात गायिका ( Singer ) एवं भारत रत्न ( Bharat Ratna ) लता मंगेशकर ( Lata Mangeskar ) के निधन ( Death ) पर उन्हें श्रद्धांजलि ( tribute ) अर्पित की गई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव( Murlidhar Rao ), केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar) एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ( Visnudatta Sharma ) सहित प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुवेर्दी, कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेडा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, सरिता देशपांडे, राघवेन्द्र गौतम, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, हीरेन्द्रबहादुर सिंह, प्रयाग रघुवंशी, विशाल राजोरिया, निशा सक्सेना, मोहनी शाक्यवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को पुष्पांजलि अर्पित की।


Tags

Next Story