भाजपा प्रवक्ता Dr. Sudhanshu Trivedi भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में करेंगे संवाद

BJP Sudhanshu trivedi in bhopal today: मध्य प्रदेश में इन दिनों गौरव दिवस मनाया जा रहा है। गौरव दिवस के अंतर्गत सरकार द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित कराए जा रहे है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी आज राजधानी भोपल आएंगे।सामाजिक संस्था 'सरोकार' के तत्वावधान में 5 जून 2023 सोमवार को शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन भोपाल में 'अभ्युदय भारतम्' विषय पर 'एक संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, बेबाक और ओजस्वी वक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का उद्वोधन होगा। यह जानकारी सरोकार संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने दी। उन्होंने बताया कि सरोकार संस्था भोपाल एक राष्ट्रवादी एवं वैचारिक लोगों का समूह है, जो विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती रही है, संस्था द्वारा विभिन्न वैचारिक उद्वोधनों में लेखक चेतन भगत,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,ओजस्वी वक्तागण मनोज जोशी,डॉ संबित पात्रा जैसे विषय प्रवर्तकों के माध्यम से राष्ट्रवादी विषयों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।
राहुल कोठारी ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 3 जून को आयोजित किया गया था लेकिन बालासोर ट्रेन हादसे के कारण इसे स्थगित किया गया था। सोमवार को शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित 'अभ्युदय भारतम्' विषय पर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के 'एक संवाद' कार्यक्रम में राजा भोज की नगरी भोपाल के सभी उत्कृष्ट श्रोताओं से उपस्थित होने की अपील की है।
कौन है सुधांशु त्रिवेदी
त्रिवेदी की पहचान विचारक, विश्लेषक और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी होती है। ये देश की राष्ट्रीय नीति, राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों और विशेष रूप से भाजपा के वैचारिक पहलुओं पर बेबाकी से राय रखते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद यांत्रिक इंजीनियरिंग से पीएचडी किया। वे राजनीति में छोटी उम्र में आने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बने थे। इतना ही नहीं, 35 वर्ष की उम्र में किसी राष्ट्रीय राजनैतिक दल के अध्यक्ष का राजनैतिक सलाहकार बनाया गया था।वर्ष 2014 के आम चुनाव में सुधांशु त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है। इस चुनाव के दौरान वे मीडिया और कम्युनिकेशन की मुख्य टीम का हिस्सा थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS