भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कल बूथ पर पहुंचकर मनाएंगे पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

भोपाल। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ( Pd. Deen dayal Upadhyay) की पुण्यतिथि शुक्रवार को प्रदेश के 65 हजार बूथों पर मनेगी। भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के प्रदेश अध्यक्ष ( State President) व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ( Visnudatta Sharma) एवं मुख्यमंत्री ( Chief Minister) शिवराजसिंह चौहान ( Shivraj singh Chauhan) भोपाल ( Bhopal ) जिले के एक-एक बूथ पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बूथ केन्द्रों पर पहुंचकर पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं समर्पण निधि संग्रह अभियान के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन कालूहेडा ने बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रदेश भर में मनेगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा पार्टी नेताओं के साथ परिसर में स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष भोपाल नगर के एक बूथ पर पहुंचेंगे और पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी भोपाल के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी 65 हजार बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिला केन्द्रों पर पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठियां आयोजित होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS