मप्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध जीते जनपद अध्यक्ष का चुनाव

भोपाल। मप्र में बुधवार को हो रहे जनपद अध्यक्षों के चुनाव में अब तक भाजपा ने बाजी मारी है। अब तक कई जगहों पर भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष बन गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन सभी जनपद अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि निर्विरोध चुना जाना बताता है कि लोग अब समरसता को पसंद कर रहे हैं। जो निर्विरोध चुने गए हैं, वे हैं - वीर सिंह रघुवंशी, विदिशा, सविता पृथ्वी सिंह, सागर, रश्मि सुरेश, रहली, सागर, ममता सिंह, मानपुर, उमरिया, बुंदेल सिंह, मालथोन, सागर, राजेश रावत, सोहावल,सतना,अंजू भागवेंद सिंह, उचेहरा, सतना, विजय पटेल, गैरतगंज, रायसेन, गंगोत्री मेहरा, उदयपुर, रायसेन, श्रीमती रुकमणी बाई, सीतामऊ, मंदसौर, श्रीमती प्रेमबाई कुशवाहा, राजनगर, छतरपुर, सुश्री प्रतिज्ञा परिहार ,करेली, नरसिंहपुर।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS