प्रदेश के 5 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे भाजपाई

प्रदेश के 5 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे भाजपाई
X
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बीते 9 वर्षों में एक पार्टी के अपना परिवार, अपना विकास की नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की इबारत लिख रहा है।

भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बीते 9 वर्षों में एक पार्टी के अपना परिवार, अपना विकास की नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 31 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में मध्यप्रदेश की 29 लोकसभाओं में सभाएं, 30 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लगभग 5 करोड़ लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता संपर्क करेंगे। इसके अलावा लोकसभा, विधानसभा एवं प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे।

21वीं सदी भारत की सदी: विष्णुदत्त

इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी का देश के प्रति समर्पण है, जिन्होंने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने 543 लोकसभाओं को 144 कलस्टरों में बांटा है। हर क्लस्टर में तीन से चार लोकसभाओं को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भारतीय जनता पार्टी के बडे नेता 8 दिन गुजारेंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की दो टोलियां बनाई गई हैं। केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों जैसे 288 बड़े नेता इस टोली में रहेंगे। ये 288 नेता प्रत्येक लोकसभा में एक हजार मुख्य परिवारों से मिलेंगे, उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट देंगे।

Tags

Next Story