गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत - गौरव भाटिया

गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत - गौरव भाटिया
X
आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया उज्जैन आए जहां उन्होंने प्रेस वार्ता ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज उज्जैन में कहा कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

उज्जैन। आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया उज्जैन आए जहां उन्होंने प्रेस वार्ता ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज उज्जैन में कहा कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों कार्यकर्ताओं को भोपाल में जीत का मंत्र देंगे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और 14 लाख नये युवा भाजपा से जुड़े हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाटिया ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और प्रदेश में जीत के रिकॉर्ड टूटेंगे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में लाखों कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देंगे। भारतीय जनता पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी जिस पर आप खुद कहेंगे 'कहां पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में'। भाजपा की ही जीत होगी।

इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हुए उन्होंने कहा कि मैं तो यह समझने की कोशिश कर रहा था कि कौन बोझ उठा रहा है? लोग कहते हैं कि कांग्रेस बोझ उठा रही है। एक ऐसा अपरिपक्व नेता है उनके पास जो यह भी नहीं जानता कि संसद में सीट कितनी हैं। वो बोले जिस पार्टी की यात्रा का नाम ही आक्रोश है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी पार्टी के अंदर एक दूसरे के प्रति बहुत आक्रोश है। इसके बाद वे बोले मैं आपको फिर बता देता हूं जिस तरह गुजरात में ऐतिहासिक जीत हुई थी वैसे ही मध्य प्रदेश में भी जीत का इतिहास रचा जाएगा।

Tags

Next Story