कल से उपचुनाव क्षेत्रों में ग्राम और नगर केंद्र सम्मेलन करेगी भाजपा : भूपेंद्र

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी शनिवार 16 अक्टूबर से उपचुनाव वाले क्षेत्रों के ग्राम और नगर केंद्रों पर सम्मेलन आयोजित करेगी। यह सम्मेलन 16 से 20 अक्टूबर तक चलेंगे, जिसमें पार्टी के बड़े नेता और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मप्र भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दशहरे के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके तहत 16 से 20 अक्टूबर तक उपचुनाव क्षेत्र में ग्राम और नगर केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 20 से 24 अक्टूबर तक उप चुनाव वाली विधानसभा सीटों में पन्ना प्रमुख के सम्मेलन होंगे। इसी बीच 20 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती हर बूथ पर मनाई जाएगी। 21 अक्टूबर को जनसंघ के स्थापना दिवस पर भी प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होंगे।
कमलनाथ तक सिमटकर रह गई कांग्रेस
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मप्र में कांग्रेस कमलनाथ तक सिमट कर रह गयी है। कांग्रेस के शेष नेताओं को एक तरफ अलग थलग कर दिया है। देश में कांग्रेस सोनिया राहुल की कंपनी है, तो प्रदेश में कांग्रेस, कमलनाथ की कंपनी बनकर रह गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS