भाजपा ने खंडवा लोकसभा के साथ दो विधानसभा सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर विजय

भाजपा ने खंडवा लोकसभा के साथ दो विधानसभा सीटें जीतीं, कांग्रेस को सिर्फ एक पर विजय
X
एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा ने बढ़त हासिल की। उसने खंडवा लोकसभा के साथ पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस सिर्फ रैगांव विधानसभा सीट ही जीत सकी। नतीजों से कांग्रेसी खेमे में सन्नाटा है जबकि भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया।

भोपाल। एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा ने बढ़त हासिल की। उसने खंडवा लोकसभा के साथ पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस सिर्फ रैगांव विधानसभा सीट ही जीत सकी। नतीजों से कांग्रेसी खेमे में सन्नाटा है जबकि भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। खास बात यह रही कि दोनों दलों के नेता सभी सीटों की जीत का दावा कर रहे थे लेकिन कोई पार्टी ऐसा नहीं कर सकी। खास बात यह है कि कांग्रेस की परंपरागत पृथ्वीपुर सीट में भाजपा ने बाजी मारी जबकि भाजपा की परंपरागत सीट रैगांव को कांग्रेस ने भाजपा से छीन लिया। कांग्रेस को जोबट में बड़ा नुकसान हुआ।यह सीट भी कांग्रेस की परंपरागत थी लेकिन भाजपा ने इसे छीन लिया।

आयातित प्रत्याशी लाने का भाजपा को फायदा

भाजपा ने पृथ्वीपुर एवं जोबट में अपने किसी नेता पर भरोसा नहीं किया। उसने पृथ्वीपुर में सपा से पिछला चुनाव लड़े उप्र के शिशुपाल यादव को लाकर प्रत्याशी बनाया और जोबट में कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत को भाजपा में लाकर प्रत्याशी बना दिया। भाजपा का यह प्रयोग सफल रहा और दोनों जगह भाजपा जीतने में सफल रही। इस तरह भाजपा की रणनीति से कांग्रेस के दो मजबूत किले ढह गए।

जोबट में अंत में कांग्रेस ने मारा जोर

जोबट में मतणगना के आखिरी चरणों में भाजपा को झटका लगा। आखिरी के 6 राउंड कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीते। इसकी वजह से भाजपा की 14 हजार वोटों की लीड घटकर 6 हजार पर आ गई। पृथ्वीपुर में भी कांग्रेस ने दो-तीन राउंड में लीड ली लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। खंडवा सीट भाजपा ने बड़े अंतर से जीत कर अपने पास बरकरार रखी।

Tags

Next Story