MP ELECTION 2023: तीन तरह की तिरंगा यात्रा निकलेगा BJP युवा मोर्चा, 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में चलेगा कार्यक्रम

भोपाल : मध्यप्रदेश में महज कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव शुरू हो जा रहे है। जिसको लेकर बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में एक दिवसीय दौरे पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। साथ ही विभिन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन तरह की तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी। साथ ही घर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जो हर विधानसभा, हर मंडल में होगा।
प्रदेश में निकाली जाएंगी बाइक रैली
पंचायत स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। मंडल स्तर पर बाइक रैली और राष्ट्रवादी चिंतन का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इन तीनों ही कार्यक्रम में तिरंगा प्रमुख रहेगा। सूर्या ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 9 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। वहीं, सितंबर माह में आकांक्षा संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इसमें पंचायत, मंडल से लेकर गांवों में युवाओं के बीच जाकर उनके सुझाव लिए जाएंगे। जिसे वरिष्ठ नेतृत्व को पार्टी के आगामी चुनाव से पहले जारी होने वाले मेनिफेस्टो में शामिल करने के लिए सौंपा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS