MP Assembly Election: हरिभूमि स्पेशल! 38 साल से इस सीट पर नहीं खुला BJP का खाता, कांग्रेस का मजबूत किला, क्या इस बार भेद पाएगी बीजेपी, जानें समीकरण

MP Assembly Election: भोपाल। भले ही 15 सालों से मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन रहा है। मगर राज्य में कई सीटें हैं जिनपर बीजेपी आज भी अपना वर्चस्व कायम नहीं कर पाई है। आज हम बात करेंगे चंबल संभाग और भिंड जिले की लहार विधान सभा सीट की, यहां से कांग्रेस के गद्दावर नेता गोविंद सिंह चुनाव लड़ते हैं अगर आकड़ों की बात करें तो तकरीबन 30 सालों से यह सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यह सीट अब कांग्रेस का मजबूत कहलाने लगी है। इस विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. गोविंद सिंह 7 बार से विधायक हैं। आइए नजर डालते हैं। लहार सीट के आंकड़ों पर
कांग्रेस की अहम सीट
बता दें कि लहार विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस सीट पर 1990 से लगातार कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि, गोविंद सिंह पहला चुनाव जनता दल से लड़ा था। 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके गोविंद मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा बन गए हैं और लहार विधानसभा सीट सियासत के लिए हाई प्रोफाइल सीट बन गई है।
कुल वोटर और जातीय समीकरण
चुनाव आयोग के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, लहार विधासभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या करीब 2.45 लाख के करीब है। इसमें महिला वोटरों की संख्या करीब 1.10 लाख और करीब 1.45 पुरुष मतदाताओं की संख्या है। इस विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां ठाकुर, ओबीसी और ब्राह्मण समाज निर्णायक स्थिती में हैं।
बीजेपी आज तक नहीं खोल पाई खाता
साल विधायक पार्टी
2018 डॉ. गोविंद सिंह- कांग्रेस
2013 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस
2008 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस
2003 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस
1998 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस
1993 डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस
1990 डॉ. गोविंद सिंह JD
1985 मधुरा प्रसाद महंत बीजेपी
1980 - रामशंकर चौधरी INC(I)
1977- राम शंकर सिंह निर्दलीय
आखिरी चुनाव के नतीजे
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह ने भाजपा नेता को 9,080 वोटों से हराया था। इस दौरान गोविंद सिंह को 65,115 और रसाल सिंह को 55,040 वोट मिले थे। इस बार भी गोविंद सिंह को चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा ने लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब देखना होगा कि इस बार बीजेपी गोविंद सिंह किले में अपना धाबा बोल पाती है या फिर लहार की जनता गोविंद सिंह पर अपना विश्वास जताएगी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS