MP ELECTION 2023: जबलपुर में बीजेपी का सर्जिकल सर्जिकल स्ट्राइक! कांग्रेस प्रत्याशी के घर के सामने से निकला CM शिवराज का कारवां, हाथ उठाकर अभिवादन करते नजर आए कांग्रेसी

MP ELECTION 2023: जबलपुर में बीजेपी का सर्जिकल सर्जिकल स्ट्राइक! कांग्रेस प्रत्याशी के घर के सामने से निकला CM शिवराज का कारवां, हाथ उठाकर अभिवादन करते नजर आए कांग्रेसी
X
सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक कार्यकर्ता के हाथ से चाय की प्याली और उसके बाद अभिवादन करते हुए अपना कारवां आगे बढ़ाया। सीएम के इस रोड शो में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी भी मौजूद रहे। यह रोड शो सदर बाजार से होते हुए सदर वाली काली मंदिर पहुंचा।

MP ELECTION 2023: जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तूफानी दौरे पर हैं। शुक्रवार को CM ने जबलपुर की चार विधानसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जब कैंट विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो माहौल कुछ और ही था, उन्होंने रोड शो की शुरुआत करने से पहले महाकाली के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद रथ पर सवार होकर सबका अभिवादन किया।

सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक कार्यकर्ता के हाथ से चाय की प्याली और उसके बाद अभिवादन करते हुए अपना कारवां आगे बढ़ाया। सीएम के इस रोड शो में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी भी मौजूद रहे। यह रोड शो सदर बाजार से होते हुए सदर वाली काली मंदिर पहुंचा, जहां काफिला रुकवाकर पूजा की। इसके बाद कारवां आगे बढ़ा जो कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक चौकसे चिंटू के घर के सामने से निकला।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर के सामने से जब सीएम का कारवां गुजरा तो कांग्रेसी लोग भी हाथ उठाकर मुख्यमंत्री और अशोक रोहाणी का अभिवादन करते नजर आए। इस रोड शो में शामिल हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी का जमकर स्वागत किया। साथ ही अपने अपने घरों की छत से भी लोगों ने सीएम और बीजेपी प्रत्याशी पर फूल बरसाए। फिर CM का कारवां आगे बढ़ा और सदर चौपाटी में समाप्त हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज मध्य विधानसभा के अंदर कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित किया।

Tags

Next Story