MANDALA NEWS: महिला सरपंच से कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी पर FIR किया दर्ज, जांच जारी

MANDALA NEWS: महिला सरपंच से कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी पर FIR किया दर्ज, जांच जारी
X
मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया है। महिला मंडला की सरपंच है। जिसने बीते दिनों अपने साथ हुई बर्बरता की जनकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई । महिला का कहना है कि दूसरे पंचायत के सरपंच पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मंडला : मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया है। महिला मंडला की सरपंच है। जिसने बीते दिनों अपने साथ हुई बर्बरता की जनकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई । महिला का कहना है कि दूसरे पंचायत के सरपंच पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी ने महिला से किया रेप

बता दें कि दुष्‍कर्म पीड़िता महिला सरपंच और आरोपी प्रेम सिंह धुर्वे दोनों ही ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी हैं. ऐसे में इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है. राजनीतिक रूप ले लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में बयान देते हुए एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मोहगांव थाने में एक महिला ने अपने साथ के ही व्यक्ति पर 376 का आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ फ़िलहाल मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story