मध्यप्रदेश भाजपा को झटका, युवा मोर्चा कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा!

MP BJP : मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। निवास मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे दे दिया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। पत्र में स्थानीय विधायक से विकास कार्यों की मांग पर सुनवाई नहीं होना नाराजगी बताई है।
वायरल हो रहे पत्र में कहा है कि युवा मोर्चा मंडल द्वारा क्षेत्रिय विधायक को कई बार क्षेत्र की जनसमस्याएं बिजली, पानी, पुल, सड़क के बारे में अवगत कराया, लेकिन आज तक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते भाजुयमो मंडल निवास की कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार किये जाने की महान कृपा की जाये।
भाजयुमो के सभी पदाधिकारियांे के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि निवास मंडल कांग्रेसियों का गढ़ है। भाजपा के साथ कोई बूथ अध्यक्ष नहीं है, ना ही मंडल अध्यक्ष है। आपको बता दें कि कुंवर सिंह टेकाम धौहनी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS