बूथ विस्तारक अभियान से भाजपा के वोट में होगा 11 फीसदी का इजाफा : मुरलीधर राव

भोपाल। बूथ विस्तारक अभियान ( booth expansion campaign ) संगठन की मजबूती के लिए बहुत बडा अभियान है। अभियान में बूथ विस्तारकों के कार्य से भाजपा ( Bjp ) का 40 प्रतिशत( percent ) वोट बढकर 51 प्रतिशत हो जायेगा। साथ ही कार्यकतार्ओं का भी निर्माण होगा। बूथ विस्तारक के रूप में कार्यकतार्ओं ने पूरी निष्ठा से संगठन कार्य में प्रतिदिन 10 घंटे कार्य करके बूथों का सत्यापन करके डिजिटलीकरण ( Dizitilization) कार्य को पूर्ण किया है। ऐसे ही संगठन कार्य को करते-करते कार्यकर्ता परिपक्व बनता है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी ( state in-charge ) मुरलीधर राव ( Murlidhar Rao ) ने शुक्रवार को उज्जैन ( Ujjain ) में बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा करते हुए कही।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव शुक्रवार को बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत उज्जैन प्रवास पर थे। उन्होंने प्रात: भगवान महाकाल, हरसिद्धि मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद संत उमेशनाथ महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। यहां से मुरलीधर राव स्थानीय विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मंडल एवं बूथ विस्तारकों के साथ योजना में आईटी का काम देख रहे कार्यकतार्ओं से चर्चा करते हुए उनके अनुभवों को भी सुना। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, चिंतामणि मालवीय मंचासीन थे।
कार्यकतार्ओं के समर्पण और अथक परिश्रम से हमारा संगठन मजबूत -
मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन ने संघर्षों का वो दौर भी देखा है जब कुशाभाऊ ठाकरे जैसे नेता 7 दिन तक खराब ना हो, ऐसा भोजन लेकर प्रवास पर निकलते थे। तब न साधन थे और न ही इतनी बड़ी संख्या में समर्पित हजारों कार्यकर्ता। उस वक्त हमारे पास दो चीजें थी। एक हमारा मजबूत विचार और दूसरा ठाकरे जैसे संगठन को समर्पित कुशल नेतृत्व। आज यह संगठन उन्हीं लोगों की पूंजी है। इसलिए आज भी हम संगठन विचार को जीवित रखते हुए उसी पद्धति से संगठन कार्य कर रहे हैं। आज हम जो संगठन का भव्य स्वरूप देख रहे हैं वास्तव में कुशाभाऊ ठाकरे जैसे अनेक कार्यकतार्ओं की कमाई है, जिन्होंने बिना किसी साधन संसाधन के विषम परिस्थिति में भी कार्य किया। ऐसे संगठन महापुरूषों के कारण ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का कीर्तिमान प्राप्त हुआ है।
गरीब, किसान परिवार के बेटे का पीएम व सीएम बनना भाजपा में संभव -
राव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसके मालिक कार्यकर्ता हैं। देश में अन्य कोई दल नहीं है जो कार्यकर्ता आधारित हो। सिर्फ चुनाव जीतना ही हमारा लक्ष्य नहीं है। पार्टी हर बूथ पर मजबूत हो और हमारी सरकार की योजनाएं हर बूथ तक पहुंचे, ताकि पं. दीनदयाल के अंत्योदय का सपना साकार हो, यही हमारा लक्ष्य है। भाजपा में गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री और किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है।
उज्जैन में 485 बूथों पर डिजिटलीकरण का कार्य पूर्ण -
बूथ विस्तारक योजना के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन कर उनके डिजीटल पंजीकरण के कार्य में जुटे हुए है। उज्जैन नगर में 485 बूथों पर डिजीटलीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। समीक्षा बैठक में मुरलीधर राव ने उज्जैन नगर इकाई और अभियान में लगे कार्यकतार्ओं के इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को माला पहनाकर कार्यकतार्ओं को बधाई दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS