Bhopal News : कन्या भोज के बाद गायब हुई दोनों बच्चियां सुरक्षित बरामद

Bhopal News : राजधानी भोपाल में उस समय हड़कंप मच गया था जब भोपाल में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर से दो बच्चियों को कन्याभोज के नाम पर अगवा कर लिया। बच्चियों के अगवा की घटना के बाद प्रदेशभर में हंगामा हो गया। वही पुलिस ने दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की सूझबूझ के बाद दोंनों बच्चियों को पुलिस ने बरामद कर लिया और चैंन की सांस ली।
पुलिस ने सीसीटी फुटेज के आधार पर दोनों बच्चियों की खोजबीन शुरू की थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं बच्चियों को अगवा करती हुई पाई गई थी। मामले में पुलिस ने कई जगाहों पर छापामार कार्रवाई की इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को कोलार की इंग्लिश विला से दो महिलाओं समेत दो युवक के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने इस दौरान की दो अन्य बच्चों को भी बरामतद किया है। पुलिस ने मामले में सहयोग करने वाले एक परिवार को भी हिरासत में लिया हैं।
खबरों के अनुसार बच्चों को अगवा करने वाला गैंग हरियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 1 कार और 1 स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी बच्चे बेचने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों ने दोनों बच्चियों की पहचान छिपाने के लिए दोनों के बाल काट कर गंजा कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चियों के परिजन कोहेफिजा थाने के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे एक झोपड़ी बनाकर रहता है। बच्चियों की मां बच्चों को लेकर शनिवार की सुबह पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास आकर बैठ गई थी। उसी दौरान करीब 40 वर्ष की एक महिला उनके पास आई और बोली कि आज सप्तमी तिथि है वह उसकी बच्चियों को कन्या भोज कराना चाहती है। इसके बाद बच्चियों की मां ने अपनी आठ वर्षीय काजल और एक वर्ष की दीपावली को उनके साथ भेज दिया। जब काफी देर तक बच्चियां नहीं लौटीं तो बच्चियों की मां ने यह बात आसपास भीख मांगने वाले लोगों को बताई उस अंजान महिला के बारे में पूछा। जिसके बाद महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई और पुलिस थाने में सूचना दी। वही पुलिस ने तत्काल बच्चियों को ले जाने वाली दोनों महिलाओं की जानकारी देने वाले को 30 हजार रुपये देने की घोषणा की। फिलहाल बच्चियां सुरक्षित है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS