जबलपुर में ईनामी जालसाज गिरफ्तार, 5 और धोखाधड़ी के केस दर्ज

जबलपुर में ईनामी जालसाज गिरफ्तार, 5 और धोखाधड़ी के केस दर्ज
X
थाना गोहलपुर व माढ़ोताल में आरोपी के खिलाफ अनेक प्रकरण दर्ज होने और उसके फरार होने पर पुलिस द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम दर्ज किया गया था। पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने फरार ईनामी जालसाज कलीमुद्दीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर 3 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी के खिलाफ 5 और धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किये गए हैं।

कलीमुद्दीन पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर शिकायतों पर 5 और धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किये गए हैं। थाना गोहलपुर व माढ़ोताल में आरोपी के खिलाफ अनेक प्रकरण दर्ज होने और उसके फरार होने पर पुलिस द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम दर्ज किया गया था।

ASP रोहित कसवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा कलीमुद्दीन पर कार्रवाई के निर्देश मिलने पर थाना गोहलपुर में 4 एवं थाना माढ़ोताल में 1 प्रकरण धारा 420 भादवि के तहत दर्ज किया गया है। कललीमुद्दीन की प्रकरणों में विधिवित गिरफ्तारी की गई है। कलीमुद्दीन के द्वारा और भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाने की जानकारी लगी है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Tags

Next Story