राजगढ़ में हर्ष फायर के दौरान बालक की मौत, सिर के आर-पार हुई गोली

राजगढ़ में हर्ष फायर के दौरान बालक की मौत, सिर के आर-पार हुई गोली
X
गोली चलाने वाले की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर-

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में विवाह के दौरान किए जाने वाले हर्ष फायर में एक दुर्घटना घटित हो गई। दरअसल इस दौरान गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवा में फायर किया गया, जिसके कारण एक बच्चे की आंख में गोली सिर से होते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद बच्चे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

घटना राजगढ़ जिले के कालिपीठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है, जहां एक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जहां गाँव मे शादी का जश्न मनाया जा रहा था। उसी दौरान हर्ष में फायरिंग की गई जिसमें एक बालक को गोली लग गई। कालीपीठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लहरची में यह घटना हुई है। विवाह समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक बालक को गोली लग गई। वह गोली बालक के सिर के आर-पार हो गई।

गोली लगने के बाद बालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इसी मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Next Story