Brahmin Mahakumbh : शिवराज सरकार का बड़ ऐलान, इनको मिलेंगे हर महीने 5 हजार रूपए

Brahmin Mahakumbh :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज राजधानी भोपाल के जंबुरी मैदान में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में बड़ा ऐलान किया हैं। सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा है कि भगवान परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी।इसके अलावा पुजारियों को हर माह 5 हजार रूपए दिए जाएंगे। यह राशि उन पुजारियों को दी जाएगी जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है। साथ ही संस्कृत विद्यालय के 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 8 हजार रुपए और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
सीएम शिवराज ने की यह घोषणाएं
मुख्यमंत्री शिवराज ने यह घोषणा भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए ब्राह्म्ण महाकुंभ में की है। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से ब्राह्म्ण समाज के हजारों लोग जुटे थे। महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा सरकार पहले ही तय कर चुकी है कि पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथा पढ़ाई जाएगी। सीमए शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा है प्रदेश का कोई भी कलेक्टर मंदिरों की जमीन को नीलाम नहीं करेगा। इसे अलावा प्रदेश में ब्राह्मण आयोग को लेकर कहा की इसके लिए हम विचार करेंगें। ब्राह्मण समाज की छात्रावास की मांग पर सीएम शिवराज ने कहा की जमीन की व्यवस्था की जाएगी।
ब्राह्म्ण समाज को टिकट देने पर बोले सीमए शिवराज
ब्राह्म्ण समाज के लोगों को टिकट देने पर सीएम शिवराज ने कहा की यह तो अध्यक्ष जी जाने। लेकिन मैं इस बात पर विचार जरूर करूंगा। लव जिहाद पर सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में लव तो चल सकता है, लेकिन जिहाद नहीं। ऐसा करने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। हम ऐसा कृत्य मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होने देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS