BREAKING : शादी में हर्ष फायर से 6 लोग घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शादी के चल समारोह में हर्ष फायर के दौरान बड़ी घटना घट गई। समारोह में फायर होने से महिला सहित छह लोगों को चोट लगी है। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में दूल्हे के बड़े पापा लायसेंसी बंदूकधारी आरोपी हीरालाल पाटीदार व उनके भतीजे पप्पू पाटीदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सैलाना नगर के जूनावास क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दूल्हे कमल पुत्र बाबूलाल पाटीदार का सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रोसेशन (चल समारोह) निकल रहा था। इसी बीच आरोपित पप्पू पाटीदार ने अपने काका हीरालाल की बंदूक लायसेंसी बंदूक से हवा में फायर किया। एक फायर तो हवा में हो गया। दूसरा फायर कर रहा था, इसी बीच किसी बच्चे ने पटाखा फोड़ा, पटाखे की आवाज से घोड़ी बिदक गई और पप्पू का हाथ नीचे होने से फायर जमीन पर हो गया।
जमीन से छर्रे उड़़कर 25 वर्षीय दीपिका पत्नी पप्पू पाटीदार निवासी सैलाना, दूल्हे के भाई 22 वर्षीय नीलेश पुत्र बाबूलाल पाटीदार, 35 वर्षीय चंदा पत्नी किशन पाटीदार, फोटोग्राफर 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र बसंतीलाल बैरागी व 30 वर्षीय चेतन पुत्र चरणदास बैरागी निवासी ग्राम खोखरा और घोड़ी वाले 15 वर्षीय कान्हा पुत्र गोवर्धन दायमा निवासी सैलाना के पैरों में जा लगे। इससे वे जख्मी हो गए। उन्हें सैलाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS