Breaking : छुई खदान में दबीं 7 महिलाएं, दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे विधायक

गुना। जिले के चाचोड़ा थाना क्षेत्र से खबर आई है कि छुई मिट्टी निकालने के लिए छुई खदान गईं 7 महिलाएं खदान की मिट्टी धसकने से दब गई हैं। उन्हें निकालने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के भी मौके पर पहुंचने की जानकारी मिली है।
आपको बता दें गांवों में दीवार आदि की पुताई के लिए छुई मिट्टी का उपयोग किया जाता है। ग्रामीण महिलाएं वही छुई मिट्टी निकालने खदान गई थीं, जहां खदान की मिट्टी धसकने के कारण 7 महिलाएं उसकी चपेट में आकर दब गई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद चाचौड़ा पुलिस के भी सक्रिय होने की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक खदान की मिट्टी के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाल लिए जाने की सूचना नहीं मिली है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह, चाचौड़ा पुलिस की टीम के अलावा मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं, जो महिलाओं को खदान से सुरक्षित बाहर निकालने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS