ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लिफ्ट गिरी, अस्पताल में हड़कंप, CM शिवराज ने दिए जांच के आदेश

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को एक बड़े हादसे के शिकार हो गए। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का हालचाल लेने इंदौर के डीएनएस अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उनकी लिफ्ट झटका खाकर अचानक जमीन पर गिर गई। जिस वक्त लिफ्ट गिरी, उसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद थे। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, राज्य के पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल की तबीयत खराब है। वो इंदौर के डीएसएस अस्पताल में भर्ती हैं। आज रामेश्वर पटेल का हालचाल लेने के लिए कमलनाथ, कुछ विधायक और पार्टी के नेताओं के साथ DNS अस्पताल पहुंचे थे। कमलनाथ लिफ्ट में सवार थे तभी उनकी लिफ्ट नीचे आ गिरी।
बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के चलते ये हादसा हुआ है। हालांकि इस हादसे में कोई हतातहत नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी और विशाल पटेल भी लिफ्ट में मौजूद थे।
घटना के तुरंत बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से फोन पर बातचीत की और उनके हालचाल पूछा। इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के कलेक्टर को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS