BREAKING : नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में मोखा की पत्नी और अस्पताल की मैनेजर गिरफ्तार

BREAKING : नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में मोखा की पत्नी और अस्पताल की मैनेजर गिरफ्तार
X
नकली रेमडिसिवर इंजेक्शन मामले में सिटी हॉस्पिटल संचालक व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रहे सरबजीत सिंह मोखा और उसके सहयोगी देवेश चौरसिया को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नकली रेमडीसीवर इंजेक्शन मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एसआईटी ने सिटी अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा के बाद अब मोखा की पत्नी जसमीत मोखा और अस्पताल की मैनेजर सोनिया भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया ओमती थाने में चल रही है। बता दें नकली रेमडिसिवर इंजेक्शन मामले में सिटी हॉस्पिटल संचालक व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रहे सरबजीत सिंह मोखा और उसके सहयोगी देवेश चौरसिया को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

एसआईटी ने सरबजीत की खास राजदार सिटी अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री और उसकी पत्नी जसमीत मोखा को नोटिस देकर शाम को तलब किया था। दोनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। सोनिया ने बताया कि 7 मई को आधारताल आशा नगर निवासी सपन जैन की गिरफ्तारी के बाद रात में उसने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन देवेश के माध्यम से ही सरबजीत मोखा के घर भिजवाए थे। यहां मोखा दंपती द्वारा उसे नष्ट करने की बात सामने आई है। सूत्रों की मानें, तो पुलिस दोनों को मामले में गिरफ्तार भी कर सकती है।

Tags

Next Story