Breaking : बिसाहूलाल के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा को नोटिस, रिटर्निंग ऑफिसर ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

Breaking : बिसाहूलाल के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा को नोटिस, रिटर्निंग ऑफिसर ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
X
अनूपपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पर की थी विवादित टिप्पणी, पढ़िए पूरी खबर-

अनूपपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान को लेकर भाजपा को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का प्रयोग क्यों किया? भाजपा से आरओ ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि कल ही बिसाहूलाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ सिंह पर टिप्पणी करते हुए उनकी पत्नी और रखैल संबंधी एक बयान दिया था। उसके पहले कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ भाजपा की नेता इमरती देवी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर भाजपा आक्रामक थी। अब भाजपा की तरफ से बिसाहूलाल के विवादित बयान के बाद कांग्रेस भी भाजपा के खिलाफ आक्रामक नजर आ रही है।

Tags

Next Story