BREAKING : भाजपा नेताओं के बीच मारपीट, कपड़े भी फटे, मंत्री की गाड़ी में बैठने को लेकर विवाद

BREAKING : भाजपा नेताओं के बीच मारपीट, कपड़े भी फटे, मंत्री की गाड़ी में बैठने को लेकर विवाद
X
विवाद इतना बढ़ गया कि एक नेता के कपड़े तक फट गये। मामला पुलिस तक पहुंच गया और 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पढ़िए पूरी खबर-

गुना। मध्यप्रदेश के गुना में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की गाड़ी में बैठने को लेकर विवाद हो गया और भाजपा के दो नेता आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक नेता के कपड़े तक फट गये। मामला पुलिस तक पहुंच गया और 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का काफिला बमोरी क्षेत्र के दौरे पर निकला था। इस दौरान हेमराज किरार और महेंद्र किरार के बीच हाथापाई हो गई। विवाद की वजह थी कि दोनों मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के वाहन में बैठना चाहते थे। दोनों के बीच हुई हाथापाई में भाजपा नेता महेंद्र किरार के कपड़े फट गये। घटना के बाद भाजपा नेता महेंद्र किरार कैंट थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने हेमराज किरार समेत 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Tags

Next Story