BREAKING : भाई ने मारी बहन को गोली, विवाद की वजह पारिवारिक रंजिश

BREAKING : भाई ने मारी बहन को गोली, विवाद की वजह पारिवारिक रंजिश
X
विवाद पर चली गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच। पढ़िए पूरी खबर-

छतरपुर (नौगांव)। मध्यप्रदेश के छतरपुर में पारिवारिक रंजिश के चलते मामूली विवाद पर गोली चल गई। घटना के दौरान मौके पर ही महिला की मौत हो गई वहीं। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि पाठक परिवार में भाई ने ही बहन को गोली मार दी और मौके पर महिला की मौत हो गई। यह घटना नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरिया की है। जानकारी के अनुसार पुतरया के पाठक परिवार के बीच विवाद पुराना चला आ रहा था, जिसके चलते आज दिनेश पाठक और श्रीपत पाठक के परिवार के बीच में कहा सुनी को लेकर विवाद हुआ जिसके चलते इंद्रेस पाठक ने शाम 6 बजे के आस पास विवाद के दौरान दिनेश पाठक पर गोली चला दी। गोली चलते देख दिनेश पाठक की शादीशुदा बहन लक्ष्मी वाजपई भाई दिनेश के आगे आ गई और गोली उसे लग गई, जिसके चलते बहन लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई। वही घायल दिनेश पाठक घायल है, जिसका इलाज नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेग की आखिर घटना की वजह क्या रही। वही घायल दिनेश पाठक ने उमेश पाठक, इन्द्रेश ओअथक, श्रीपत पाठक, विनोद पाठक, कैलाश पाठक और प्रमोद पाठक पर घटना को अंजाम देने का आरोप है।

Tags

Next Story