BREAKING : हथियारों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, 5 देसी पिस्टल और 2 जिंदा राउंड बरामद

X
By - Akshay Sahu |17 Jan 2021 6:04 PM IST
क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशों को धर दबोचा। पढ़िए पूरी खबर-
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अवैध हथियारों की तस्करी करने आए दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से पांच देसी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशों को धर दबोचा है।
घटना सिरसा मोड़ पनिहार के पास की है, जहां पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाश खरगोन जिले से खरीदकर ग्वालियर में तस्करी करने आए थे। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS