Breaking : कांग्रेस कार्यालय में मारपीट व हंगामें के बाद पार्टी से निकाले गए दो नेता

मंदसौर। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को नपा चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई बैठक में मारपीट की घटना के बाद आलाकमान ने कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा और पूर्व जनपद सदस्य असगर मेव सोंगरी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। हंगामा करने, पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाने और मारपीट करने का दोषी इन दोनों नेताओं को माना गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नव कृष्ण पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हुए घटनाक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा युवा कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा और जनपद पंचायत के पूर्व सदस्य असगर मेव सोंगरी को पार्टी की सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पढ़िए निष्कासन आदेश-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS