BREAKING : मकान की छत गिरने से दो की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में मस्जिद के पास एक मकान की छत गिर गई। छत के गिरने पर मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक जर्जर मकान तोड़ने के दौरान पड़ोस के मकान की दीवार धराशाई हो गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जिसमे एक महिला शामिल है।दो बच्चे भी घायल हुए है,जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घटना जिले के जावरा की है, जहांगुलेर वाली मस्जिद वाले क्षेत्र में सुबह मजदूर एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम कर रहे थे। इस दौरान पास के एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। घटना में 30 वर्षीय पंकज पिता गौतम निवासी मार्तण्ड गांव और 28 वर्षीय महिला मजदूर मंजू पति दिनेश निवासी की मौत हो गई। घटना में मंजू के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतिका मंजू के बच्चे 5 वर्षीय पिंकी और 2 वर्षीय शिवानी को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों घायल बच्चों का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS