रिश्तों का कत्ल : जीजा ने साली को 40 हजार में बेच दिया, 8 माह बाद छूटी अधेड़ की चंगुल से

रिश्तों का कत्ल : जीजा ने साली को 40 हजार में बेच दिया, 8 माह बाद छूटी अधेड़ की चंगुल से
X
महिला ने अधेड़ के चंगुल से भाग कर कानून का सहारा लिया तब जाकर इस मामले का खुलासा हो पाया। पढ़िए पूरी खबर-

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में रिश्तों को तार-तार करता मानव तस्करी का मामला सामने आया है। दरअसल एक आदिवासी महिला ने अपने सगे जीजा पर आरोप लगाया है कि उसने 40,000 रूपये में उसे एक अधेड़ के पास बेच दिया। महिला ने अधेड़ के चंगुल से भाग कर कानून का सहारा लिया तब जाकर इस मामले का खुलासा हो पाया।

पीड़िता से बात करने पर उन्होंने बताया कि- उनका नाम कल्पना आदिवासी है। वह शिवपुरी ज़िले की रहने वाली है। उसके जीजा ने उसे 8 माह पहले 40 हजार रुपये में गुना के फतेहगढ़ में एक अधेड़ को बेचा दिया था। वहां पर महिला के साथ मारपीट भी की जाती थी और खाने को भी नहीं दिया जाता था। यातनाओं से तंग आकर महिला किसी तरह कल उसके चुंगल से भाग गई।

महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत ठीक नहीं है। मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को और उसकी बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद महिला बाल विकास विभाग ने महिला की काउंसिलिंग की है। वहीं इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story