MP Election : कार्रवाईयों से परेशान सराफा व्यापारी, कर दिया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

जबलपुर। हाल ही में कई ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार किए गए हैं। लेकिन अब बहिष्कार का यह सिलसिला सराफा व्यापारियों तक जा चुका है। आज जबलपुर सराफा एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया है कि जबलपुर सराफा एसोसिएशन विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाईयों को अव्यावहारिक बताया है। सराफा व्यापारी इसे लेकर दो चरणों में चुनाव बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। सराफा व्यापारियों ने चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए चुनाव बहिष्कार की बात कही है। उनका कहना है कि सराफा व्यापारियों से जुड़े करीब 10 हजार से ज्यादा परिवारों ने मतदान न करने का ऐलान किया है। वे प्रथम चरण में विधानसभा फिर लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
दबाएंगे नोटा
चुनाव आयोग और प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के मद्देनज़र चौक चौराहों पर सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही है। जिसमें 50 हजार से ज्यादा का माल बरामद होने पर इनकम टैक्स को दे दिया जाता है। इसके बाद सराफा व्यापारियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन द्वारा की जा रही इन कार्रवाईयों के कारण ही सराफा व्यापारी इस कदम को उठाने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने इन कार्रवाईयों का विरोध जाताते हुए कहा है कि वे सभी इस चुनाव में नोटा दबाकर प्रशासन को आईना दिखाएंगे। सराफा व्यापारियों के इस कदम का साथ महाकोशल चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एव कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया भी दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS