मध्यप्रदेश में शुरू बंगला पॉलिटिक्स, खाली कराने के लिए सरकार बरतेगी सख्ती

मध्यप्रदेश में शुरू बंगला पॉलिटिक्स, खाली कराने के लिए सरकार बरतेगी सख्ती
X
संपदा संचालनालय के निष्कासन अधिकारी तहसीलदार के साथ अपनी टीम लेकर बंगलो पर पहुंचेंगे और खाली करवाने की करेंगे कार्यवाही। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। बीते गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब प्रदेश में फिर बंगला पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक अब नए मंत्रियों के लिए पूर्व मंत्रियों से बंगला खाली करवाने के लिए सरकार सख्ती करेगी।

संपदा संचालनालय के निष्कासन अधिकारी तहसीलदार के साथ अपनी टीम लेकर बंगलो पर पहुंचेंगे और बंगलो को खाली करवाने की कार्यवाही करेंगे। अभी भी पूर्व मंत्री, जिन्होंने खाली बंगले नहीं किये हैं वो :- डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो, सज्जन सिंग वर्मा, डॉ. गोविंद सिंग, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंग राठौर, लाख़न सिंग यादव, औकार सिंह, मरकाम प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंगार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, पीसी शर्मा, सचिन यादव, सुरेंद्र सिंह और हनी बघेल हैं।

इन्हें दिए जाएंगे बंगले

बिसाहुलाल सिंह, विजय शाह, अरविंद सिंह, भदौरिया ऐंदल सिंह, कंसाना बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंग डंग, राजवर्धन सिंह, दत्तीगाव भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कावरे, बृजेन्द्र सिंग यादव, गिरिराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया को बंगले आवंटित होंगे।

बता दें बीते बृहस्पतिवार को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। भोपाल में राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 कैबिनेट मंत्रियों और आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।






Tags

Next Story