Burhanpur by-elections 2023: बुरहानपुर उपचुनाव के नतीजे आए सामने, कांग्रेस ने बीजेपी को 4 वोट से किया पराजित, रूपाली राउत बनी पार्षद

Burhanpur by-elections 2023:  बुरहानपुर उपचुनाव के नतीजे आए सामने, कांग्रेस ने बीजेपी को 4 वोट से किया पराजित, रूपाली राउत बनी पार्षद
X
बुरहानपुर शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 की सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। इस चुनाव में कांग्रेस की रूपाली ने बीजेपी को 4 वोटो से हरा कर नई पार्षद बना गई है। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली राउत का मुकाबला भाजपा की कविता ज्ञानेश्वर से था।

बुरहानपुर: बुरहानपुर शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 की सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। इस चुनाव में कांग्रेस की रूपाली ने बीजेपी को 4 वोटो से हरा कर नई पार्षद बना गई है। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली राउत का मुकाबला भाजपा की कविता ज्ञानेश्वर से था। इस जीत के बाद आगामी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस ने 387 वोट के साथ जीत की हासिल

कांग्रेस को मिली इस जीत के बाद कांग्रेसियो में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को जहां 387 वोट मिले तो भाजपा के झोली में 383 वोट हासिल हुए। शाहपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज वार्ड नंबर 10 में बुधवार को पार्षद पद उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। कांग्रेस की ओर से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन यहां प्रचार के लिए आए थे तो वहीं भाजपा से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी प्रचार किया था। जिसमे कूल 85.5 फीसदी मतदान हुआ।

चुनाव में 3 लोगों ने नामांकन जमा किए थे

पार्षद उप चुनाव में 3 लोगों ने नामांकन जमा किए थे, लेकिन एक नामांकन आखिरी तारीख में वापस ले लिया गया था। उप चुनाव में भाजपा की कविता ज्ञानेश्वर भोई और कांग्रेस की दीपाली पंकज राउत के बीच मुकाबला हुआ। शाहपुर नगर परिषद में पिछले साल ही चुनाव हुए थे, लेकिन यहां से भाजपा की वैशाली राजकुमार आखरे ने इस्तीफा दे दिया था। दरअसल वैशाली का चयन शिक्षक पद के लिए हो गया था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Tags

Next Story