MP ELECTION 2023:दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना पड़ा भारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

MP ELECTION 2023:दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना पड़ा भारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी
X
बागी नेताओं के लिए कांग्रेस अब सख्त रवैया अपना रही है। दतिया से दामोदर यादव को कांग्रेस ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनके समर्थकों ने विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका था।

MP ELECTION 2023:भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना दतिया के दामोदर यादव को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष यादव दतिया से टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका था। अब कांग्रेस ने यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यादव के निष्कासन पर पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि यादव कांग्रेस की रीति नीति के विरुद्ध काम कर रहे थे। इसीलिए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता खोनी पड़ी है। हालांकि बताया जा रहा है दामोदर ने 21 अक्तूबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

खबर पर अपडेट जारी है....

Tags

Next Story