बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप से चुराए जेवरात

बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप से चुराए जेवरात
X
अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित परिहार चौराहा पर बुर्काधारी तीन महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप के दुकानदार को बातों में उलझाया और चांदी की अंगूठियों से भरा डिब्बा समेत मोती के दाने चुरा लिए। पूरी वारदात ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित परिहार चौराहा पर बुर्काधारी तीन महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप के दुकानदार को बातों में उलझाया और चांदी की अंगूठियों से भरा डिब्बा समेत मोती के दाने चुरा लिए। पूरी वारदात ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस हुलिए के आधार पर तीनों महिलाओं की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि न्यू अशोका गार्डन स्थित सरस्वती स्कूल के पास रहने वाले यश सोनी (25) की परिहार चौराहा पर यश ज्वैलरी शॉप है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे यश के पिता रामेश्वर प्रसाद दुकान पर थे।

इसी बीच बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और सोने के मोती दाने दिखाने का कहा। रामेश्वर ने दाने दिखाए जो उन्हें पसंद नहीं आए। करीब 5 मिनट बाद तीसरी महिला दुकान पर पहुंची। वह चैन दिखाने का कहने लगी। रामेश्वर उसे चैन दिखाने लगे, तभी एक महिला दुकान की अलमारी से चांदी की अंगूठियों से भरा डिब्बा निकाल लिया। कुछ समय के लिए डिब्बे को उसने काउंटर में रखा और फिर मौका मिलते ही उसे अपने झोले में रख लिया। तीनों महिलाएं बिना जेवर खरीदे यह कहते हुए चली गईं कि वह कपड़े खरीदने के बाद जेवर खरीदेगी।

उस समय तक रामेश्वर को चोरी का पता नहीं चला था। महिलाओं के जाने के करीब 10 मिनट बाद बेटा यश दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि अलमारी में रखा चांदी की अंगूठी का बॉक्स नहीं है। उसने पिता से पूछा और दुकान में डिब्बा देखा, लेकिन डिब्बा नहीं था। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो एक महिला चांदी की अंगूठी वाला डिब्बा निकाल कर अपने झोले में रखते हुई नजर आई।

आपस में बातचीत कर रही थी महिलाएं

टीआई ने बताया कि तीनों महिलाएं कुछ समय के अंतराल में दुकान पर पहुंची थी, लेकिन बाद में वह आपस में बातचीत कर रही थीं। बातचीत से लगता है कि वह आपस में परिचित थीं। उनकी भाषा भी भोपाली लग रही थी। वह जेवर खरीदने नहीं चोरी करने की योजना बनाकर ही आई थीं। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुटी है।

Tags

Next Story