खलघाट में बस हादसा : उफनती नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 यात्रियों के शव मिले, बचाव कार्य जारी

खलघाट में बस हादसा : उफनती नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 यात्रियों के शव मिले, बचाव कार्य जारी
X
भोपाल। मध्यप्रदेश में इंदौर-खरगोन के बीच खलघाट के पास बड़ा बस हादसा हो गया। इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस उफनदी नर्मदान नदी में गिर गई। बस में 40 यात्री सवार थे। सुबह लगभग 10 बजे हुई इस वीभत्स दुर्घटना के बाद 13 शव निकाले जा चुके है। बस को बाहर निकाल लिया गया है। बचाव कार्य अब भी जारी है। यात्रियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अधिकांश महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य की पल पल की जानकारी ले रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में इंदौर-खरगोन के बीच खलघाट के पास बड़ा बस हादसा हो गया। इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस उफनदी नर्मदान नदी में गिर गई। बस में 40 यात्री सवार थे। सुबह लगभग 10 बजे हुई इस वीभत्स दुर्घटना के बाद 13 शव निकाले जा चुके है। बस को बाहर निकाल लिया गया है। बचाव कार्य अब भी जारी है। यात्रियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अधिकांश महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य की पल पल की जानकारी ले रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की है। बताते हैं कि खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी।

शवों में 8 पुरुष, 4 महिलाएं एंव एक बच्चा शामिल

रेस्क्यू के जरिए जिन शवों को निकाला गया है, इनमें 8 पुरुष, 4 महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल हैं। दुर्घटना में कितने यात्री सुरक्षित हैं, इसकी अधिकृत जानकारी अभी नहीं है। हालांकि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को बाहर निकाल लेने की बात कही है।

तत्काल सक्रिय हुए मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खलघाट के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज प्रातः खलघाट,खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री चौहान ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिए। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने खरगोन कलेक्टर से फोन पर पुनः चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को दी जानकारी

मुख्यमंत्री चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से फोन पर चर्चा की और नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना की जानकारी से महाराष्ट्र सीएम को अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने श्री शिंदे से कहा कि मध्यप्रदेश से सभी शवो को सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजेंगे । मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशासन के प्रयासों से अवगत कराया ,साथ ही मंत्री को घटना स्थल पर भेजने की जानकारी दी ।

Tags

Next Story