1 मार्च से बढ़ाया जायेगा बस का किराया, ऑपरेटरों की हड़ताल निरस्त

साग़र। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से चर्चा के बाद प्रदेश में 26 फरवरी की प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल वापिस ले ली गई है। परिवहन मंत्री और बस ऑपरेटरों के बीच चर्चा में एक मार्च से किराया बढ़ाये जाने पर सहमति बनी है।
एमपी बस ऑनर्स एशोसियेशन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच किराया वृद्धि के संबंध में चर्चा हो चुकी है। इसलिए 26 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल वापस ली जा रही है। उन्होंने बस ऑपरेटर्स से अपील की है कि 26 फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल को वापस कर लें।
उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से बसों के संचालन में परेशानी जा रही थी। इस कारण दाम बढ़ाने के लिए बस मालिको ने अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि बस दुर्घटनाओं में आम तौर पर गलती बस ड्राईवर आदि की नही होती है। कई दफा परिवहन विभाग घटना के बाद बसों पर काग होने के बावजूद चालान आदि करते हैं। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
मध्य प्रदेश बस ओनर एसोसिएशन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, जिला पदाधिकारी अतुल दुबे, जय कुमार जैन, राजेंद्र सिंह बरकोटी, इंद्रपाल सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, विमल ठाकुर, सुनील पांडेय, साक्षीगोपाल पांडेय, रोहित पांडेय, आशुतोष पांडेय, राहुल वैद्य, प्रशांत पांडेय, अनुराज जैन चैतन्य कृष्ण पाण्डेय सहित सभी बस संचालको ने आभार जताया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS