बालाघाट से महाकाल दर्शन के लिए गई श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 30 घायल, एक की मृत्यु, 4 की हालत गंभीर

भोपाल, पिपरिया। मध्यप्रदेश में बालाघाट से महाकाल दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी बस शोभापुर अजनेरी के पास एक ट्रक के टकराकर उसके अंदर घुस गई। हादसे में लगभग 30 श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें तुरंत 100 डायल की मदद से उपचार के लिए सोहागपुर, पिपरिया एवं नर्मदापुरम के लिए भेजा गया है। पिपरिया पहुंचे घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौका स्थल के लिए जिला कलेक्टर नीरज सिंह नर्मदापुरम से पहुंच गए हैं।
बालाघाट के रामसहाय की मृत्यु
घायलों को पिपरिया, सांडिया सोहागपुर की 6 आपातकालीन वाहनों से शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर किया जा रहा है। मृतक का नाम रामसहाय कावरे पिता प्रेम लाल कावरे उम्र 56 वर्ष बालाघाट निवासी बताया गया है। पिपरिया लाए घायलों में फुलवारी पति रामसहाय कावरे उम्र 54 वर्ष, गौरव पिता संतराम कावरे 19 वर्ष, राजेश पिता प्रेमलाल कावरे 42 वर्ष किशन पिता रामसहाय कावरे 26 वर्ष सभी निवासी बालाघाट सरेका निवासी बताए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS