भोपाल में C-20 की धूम , कार्यक्रम में 16 देशों के 400 डेलीगेट्स होंगे शामिल

भोपाल। भोपाल में 1 जुलाई से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में जी-20 ग्रुप की सिविल-20 सेवा समिट का आगाज हो चुका है। इस ग्रुप की मीटिंग दो दिन तक चलेगी। बीजेपी नेता और ICCR के चेयरमैन विनय सहस्त्रबुद्धे के मुताबिक, समिट में 16 देश के करीब 400 डेलीगेट्स शामिल हो रहे हैं।
SDG को किया गया शामिल
सी-20 ग्रुप की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी । यह हर साल एक देश से दूसरे की तरफ जाता है। पिछले साल इंडोनेशिया में हुआ था। इस साल भारत और अगले साल ब्राजील में कार्यक्रम होंगे। इसमें SDG यानि की सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल को शामिल किया गया है। 16 वर्किंग ग्रुप में सेवा वर्किंग ग्रुप भी अहम है।
16 देश के करीब 400 डेलीगेट्स होंगे शामिल
इस समिट में 16 देश के करीब 400 डेलीगेट्स शामिल हो रहे हैं। इसमे 4 देशों के एंबेसडर, यूएई के किंग मो. हाजी अली खुरी भी शामिल हो रहे है । समिट में कुल 8 प्लानिंग सेशन आयोजित होंगे। इसमें हर सत्र में तीन चार वक्ता होंगे। कुल 20 सेवा योगी सम्मानित किए जाएंगे। इनमें मप्र के 8 सेवा योगी सम्मानित किए जाएंगे।
"सेवा ही सर्वोच्च धर्म है'' विषय पर मंथन होगा
सी-20 सेवा सम्मेलन में "सेवा ही सर्वोच्च धर्म है'' विषय पर मंथन भी होगा। इसमें "वसुधैव कुटुम्बकम'' के उद्देश्य से सेवा क्षेत्र में भारत के विश्व में योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में सेवा क्षेत्र से जुड़े सभी आयामों पर मंथन कर वैश्विक स्तर पर शांति और विकास की दिशा तय की जाएगी।
1 और 2 जुलाई 2023 को है आयोजन
C-20 सेवा कार्यकारी समूह का सेवा सम्मेलन 1 और 2 जुलाई 2023 को भोपाल, मध्य प्रदेश में सेवा, परोपकार और स्वैच्छिकता की भावना के साथ आयोजित हो रहा है। G20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं, केंद्रीय बैंक और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हैं। G20 देशों के एक विविध समूह का प्रतिनिधित्व करता है, जो सामूहिक रूप से वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85% वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS