कैबिनेट मंत्री डंग बोले- गड़बड़ी करूं, तो मेरा कान पकड़ लेना

कैबिनेट मंत्री डंग बोले- गड़बड़ी करूं, तो मेरा कान पकड़ लेना
X
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने एक बड़ा बयान दिया है। उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुली चुनौती दी है कि- 'गड़बड़ी करूं तो मेरा कान पकड़ लेना।' कैबिनेट मंत्री डंग की तरफ से दी गई इस खुली चुनौती को लेकर ना केवल मध्यप्रदेश में बल्कि पूरे देश में जमकर चर्चा हो रही है। लोग हैरान हैं कि कैबिनेट मंत्री डंग ने आखिर इतना बड़ा बयान कैसे दे दिया? उन्होंने सीधे-सीधे अपने कान को पकड़ने की खुली चुनौती दे दी है। पढ़िए पूरी खबर-

उज्जैन (नागदा)। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग ने औद्योगिक नगर नागदा जिला उज्जैन में मंगलवार को एक सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर वे बोले कि - कोई गड़बड़ी करूं तो मेरा कान भी पकड़ लेना। वे यहां उपचुनाव में सुवासरा विधानसभा के चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता नागदा निवासी डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान के निवास परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह में एक ओर मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान की नीतियों की जमकर तारीफ की, तो कांग्रेस संस्कृति एवं भाजपा संगठन के अंतर के अनुभवों को भी साझा किया। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने के बाद दुबारा उपचुनाव लड़ने पर आई मुसीबतों के रहस्य को भी उजागर किया। समारोह में सिक्ख समाज के लोगों ने भी मंत्री का तलवार भेंट कर सम्मान किया।

समारोह में मंत्री ने यह भी रहस्योघाटन किया कि जब सुवासरा में वे उपचुनाव लड़ रहे थे तब प्रथम दौर में स्थिति बिगड़ती दिख रही थी।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी भोपाल में बता दिया था कि मेरी स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन बाद में भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं चुनाव प्रभारी की रणनीतियों ने कमाल कर दिया और वे हज़ारों मतों से चुनाव जीत गए, जबकि उनके क्षेत्र में उनके समाज के मात्र 14 मत थे।

Tags

Next Story